Skip to content

क्या होली के रंग से पिंपल होता है? होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानिए पूरी जानकारी विस्तार में

Kya Holi ke rang se pimple hota hai

जैसा कि हम जानते हैं कि होली एक रंगों का त्योहार है, इस त्योहार में दोस्त और परिवार मिलकर होली खेलते हैं। फिर भी बहुत सारे लोगों को होली खेलते समय अपने त्वचा का चिंता होता है, जैसे कि क्या होली खेलने से पिंपल होते हैं? तो हम आपको बता दें कि पिंपल और होली में सीधा कोई भी रिश्ता नहीं है। फिर भी होली से तो अच्छा को नुकसान पहुंच सकता है।

आपका स्वागत है इस आर्टिकल में जिसमें मैं आपको यह बताऊंगा कि होली खेलने से क्या सच में पिंपल होते हैं। साथ-साथ मैं आपको यह भी बताऊंगा कि होली का रंग को अपने चेहरे से कैसे छुटकाएं, होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर क्या लगाए और क्या हमें होली खेलने से पहले चेहरे पर तेल लगाना चाहिए। इन सभी चीजों को डिटेल्स में जानने के लिए नीचे दिए गए पंक्तियों को पढ़ सकते हैं।

क्या होली के रंग से पिंपल होता है?

बहुत लोगों का यह मानना है कि कृत्रिम रंग के साथ होली खेलने से हमारे चेहरे पर पिम्पल हो सकते हैं। फिर भी हम आपको बता दें कि होली खेलने और पिम्पल होना दोनों के बीच में कोई भी सीधा संबंध नहीं है। पिम्पल के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि त्वचा का देखभाल ना करना, एलर्जी या रंगों में केमिकल। इसलिए यदि आप होली खेलना चाहते हैं तो प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें जिसमें केमिकल का मात्रा कम हो।

क्या होली के रंगों से मुंहासे हो सकते हैं?

कुछ लोगों को होली के रंग सेंट से मुहासे हो सकते हैं। वैसे लोग जो सिंथेटिक रंगों से होली खेलते हैं उन्हें मुहासे होने की ज्यादा संभावना है। इन रंगों में कई तरह के केमिकल्स होते हैं जो हमारे त्वचा को खराब कर सकते हैं जिससे त्वचा में मुहासा जैसा कई प्रकार के दिखते आ सकती है। इसलिए, यदि आप त्वचा को लेकर संवेदनशील हैं तो सिंथेटिक रंगों से होली ना खेलकर प्राकृतिक और आयुर्वेदिक रंगों को चुनें।

होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

होली खेलने से पहले, अपने त्वचा के लिए कुछ चीजों का होना बहुत जरूरी है। अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगाने से प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है, और आसानी से रंग भी छूट जाता है। साथ ही साथ अपने चेहरे पर वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें जिससे आपकी त्वचा हानिकारक किरणों से बच पाए।

चेहरे से होली का रंग कैसे साफ करें?

त्योहार के बाद, अपने त्वचा से रंगों को बाहर निकलना बहुत ही जरूरी है। सबसे पहले आप गर्म पानी से अपने चेहरे को धोएं जिससे आपके त्वचा पर जमा रंग हल्का हो जाएगा। अपने चेहरे को जोर-जोर से न धोएं इससे आपको जलन हो सकती है। आप अपने चेहरे पर शॉप फ्री क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं या घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं जैसे की बेसन और दूध को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना या योगर्ट को अपने चेहरे पर आराम से धोना।

क्या होली के रंगों से एलर्जी हो सकती है?

वैसे लोग जिन्हें केमिकल से एलर्जिक रिएक्शन होता है उन्हें होली में कृत्रिम रंगों से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी का रिस्क कम करने के लिए ऑर्गेनिक या प्राकृतिक कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसेकी हल्दी, चुकंदर या फूल का घरेलू नुस्खा से बनाया हुआ रंगों को इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने चेहरे पर एलर्जी फ्री क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

होली के बाद बाल कैसे धोएं?

होली के बाद अपने बाल को धोना बहुत ही जरूरी है क्योंकि होली खेलते समय बालों में रंग जम जाते हैं। बाल को धोने के लिए सबसे पहले आपको थोड़ा गर्म पानी का इस्तेमाल करके गहरी रंग को बाहर निकाल लेना है। उसके बाद सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना है, और इसके बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करके अपने बालों को धो लेना है।

होली से पहले तेल लगाना चाहिए?

अपने त्वचा और बालों पर तेल लगाने से होली खेलते समय प्रोटेक्टिव बैरियर की तरह काम करता है, और इससे रंग निकालने में भी आसानी होती है। नारियल तेल, ऑलिव तेल, या बादाम तेल अच्छे कंडीशनर की तरह काम करती हैं। अपने गर्दन, चेहरा और बालों में तेल को अच्छी तरह से मसाज कर लेना है। ऐसी जगह पर जहां रंग लगा हो, वहां पर तेल का इस्तेमाल जरूर करें।

Read Also: How Long to Improve Gut Bacteria in Hindi: अपने स्वास्थ्य को बनाए और बेहतर 

Read Also: Exam Ke Samay Stress Kaise Kam Kare: परीक्षा के समय Stress कैसे दूर करें?

हमने इस आर्टिकल में होली के रंग से पिंपल सेबचने के सभी जानकारी को आपके साथ शेयर किया है। हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल में बताई गई सभी जानकारी सही है और आपको समझ में भी आई होगी। अगर आपने आर्टिकल का अंतिम चरण तक पहुंच गए हैं तो कृपया इस लेख को अपने फैमिली और दोस्तों के पास जरूर शेयर करें। अगर आपके मन में होली के रंग से पिंपल होने के रिलेटेड किसी भी तरह का सवाल हो, तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।

Disclaimer: Janchghar.com पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यहां पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। इससे जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हमेशा किसी योग्य डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *